पंजाबशिक्षा और संस्कृति

स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर के विद्यार्थियों ने JEE मेन्स 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर के विद्यार्थियों ने अप्रैल माह में आयोजित प्रतिष्ठित JEE मेन्स 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च परसेंटाइल प्राप्त किए।सौमिल गोइंदी ने 98.54 परसेंटाइल,
जयंत ग्रोवर ने 97.13 ,
प्रभजोत ने 96.2 ,
एंजल सहगल ने 92.4 ,
विश्वास तुली ने 91.7 ,
अंशिका ने 91.23 ,
सक्षम भगत ने 89.19 तथा अर्शप्रीत सिंह ने 85 परसेंटाइल प्राप्त किए।
विद्यार्थियों ने अपनी लगन, समर्पण और कड़ी मेहनत के बल पर यह शानदार सफलता हासिल की है और अब वे देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए पात्र हो गए हैं।
विद्यालय के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी शांतानंद जी तथा प्राचार्या डॉ. सोनिया मागो ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button