Sliderअंतराष्ट्रीय

हमलावरों ने एक मशहूर मस्जिद में घुसकर की अंधाधुंध गोलीबारी

कैलिफोर्निया: अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के सैन डिएगो शहर से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहा दो किशोर हमलावरों ने एक मशहूर मस्जिद में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस भीषण हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावरों ने मस्जिद से कुछ ही दूरी पर जाकर खुद को भी गोली मार ली जिससे उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। सैन डिएगो पुलिस प्रमुख स्कॉट वॉल ने मस्जिद के पास स्थित एक पार्क में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर पर हुए इस हमले की घटना की जांच घृणा अपराध के रूप में की जा रही है। वॉल ने बाद में कहा कि अधिकारियों ने दिन में दो किशोरों में से एक की मां से बात की थी जिसने सुबह लगभग 9:40 बजे पुलिस से संपर्क करके बताया था कि उनका बेटा अपने वाहन के साथ लापता है और उसके पास कई हथियार भी हैं।

Related Articles

Back to top button