Sliderअन्य राज्य

हरियाणा के पहले हवाई अड्‌डे का लाइसेंस बनकर तैयार, जल्द शुरू होगी उड़ानें

हरियाणा: हरियाणा के पहले हवाई अड्‌डे जल्द ही उड़ानें शुरू होगी। दरअसल हिसार हवाई अड्‌डे का लाइसेंस बनकर लगभग तैयार हो चुका है। इसके बाद हिसार से घरेलू उड़ान शुरू हो सकती है। बताया जा रहा है कि 2025 की शुरुआत में ही हिसार से जहाज उड़ाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसको लेकर हिसार दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा था कि प्रधानमंत्री ही यहां से उड़ानों को हरी झंडी दिखाएंगे।

बता दें हिसार एयरपोर्ट पर लगी 44 आपत्तियां दूर कर ली गई हैं। साथ ही अतिरिक्त फायर ट्रैवल व्हीकल का इंतजाम भी हरियाणा सरकार ने कर लिया है। नियमानुसार एयरपोर्ट के संचालन के लिए कम से कम 2 फायर ट्रैवल व्हीकल की जरूरत होती है, मगर हिसार एयरपोर्ट के पास एक ही फायर ट्रैवल व्हीकल था। इस व्हीकल को केरल के कोचीन एयरपोर्ट से लाया गया है। एयरपोर्ट को लाइसेंस मिलने के बाद उड़ान के लिए तैयारी शुरू की जाएगी।हिसार एयरपोर्ट को 5 राज्यों से जोड़ने की योजना है। हिसार से चंडीगढ़, अयोध्या, अहमदाबाद, जयपुर और जम्मू के लिए फ्लाइट शुरू की जाएंगी। उड़ानों के लिए एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के साथ समझौता हो चुका है। हरियाणा सरकार आयोध्या के लिए पहली फ्लाइट शुरू करेगी। वहीं, 1 सितंबर 2022 को हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर किया गया।

Related Articles

Back to top button