Sliderपंजाब

हाईवे पर टोल प्लाजा हुआ मुक्त, जाने कैसे

बहादुरगढ़: दिल्ली रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित रोहद टोल प्लाजा पर लोकल वाहनों से शुल्क वसूलने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने रोहद टोल प्लाजा पर पहुंचकर टोल की सभी लाइन फ्री कर दी। जिसके चलते 2 घंटे से ज्यादा समय तक टोल प्लाजा पर वाहनों से शुल्क नहीं वसूला जा सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया मगर ग्रामीण नहीं माने। सांपला के लोगों का कहना है कि रोहद टोल प्लाजा उनके क्षेत्र से सटा हुआ है। उन्हें रोजाना काम के लिए टोल प्लाजा से होकर गुजरना पड़ता है। टोल प्लाजा पर उन्हें छूट नहीं दी जा रही। उनके प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों से दिन में कई बार टोल वसूला जाता है। लोगों का आरोप है कि टोल के कर्मचारी उनसे बदतमीजी से बात करते हैं और झगड़ा करने पर भी उतारू हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि रोहद टोल प्लाजा पर साथ लगते गांव के वाहनों से टोल नहीं वसूला जाता। सांपला भी टोल के पास ही स्थित है। इसके बावजूद उनके वाहनों से टोल वसूला जा रहा है। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार टोल प्लाजा के अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत की है। मगर कोई समाधान नहीं निकला। इसी के चलते आज रोहद टोल प्लाजा पर वाहनों से शुल्क वसूलने नहीं दिया जा रहा। लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनके लोकल वाहनों से टोल टैक्स वसूली बंद नहीं होगी तब तक वह धरना जारी रखेंगे।

Related Articles

Back to top button