Sliderराष्ट्रिय

एयरपोर्ट्स पर कई फ्लाइट्स कैंसिल, छुट्टियों के बीच बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली: नए साल के जश्न की तैयारियों के बीच अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर भीषण बर्फीले तूफान की चपेट में आ गया है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी से ठीक पहले मौसम के बिगड़े मिजाज ने विमान सेवाओं को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। न्यूयॉर्क के तीन प्रमुख हवाई अड्डों जॉन एफ कैनेडी ला गार्डिया और नेवार्क लिबर्टी—पर अब तक 800 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं।सर्दियों के इस जबरदस्त तूफान ने हवाई यात्रा को बुरी तरह प्रभावित किया है। आंकड़ों के मुताबिक मेट्रो एरिया में तूफान की चेतावनी के चलते शुक्रवार को ही 520 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल कर दी गई थीं। आज यानी शनिवार को भी लगभग 279 उड़ानें रद्द रहने की खबर है। मौसम विभाग का कहना है कि विजिबिलिटी (दृश्यता) कम होने के कारण आने वाले कुछ घंटों में और भी उड़ानें रद्द हो सकती हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी एयरलाइन के जरिए फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें।

Related Articles

Back to top button