Sliderराष्ट्रिय

भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई सामने

दिल्ली; वैश्विक कूटनीति और अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। भारत और अमेरिका ने ऐतिहासिक इंटरिम ट्रेड एग्रीमेंट के फ्रेमवर्क पर अपनी मुहर लगा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसे ‘ग्रेट न्यूज’ करार दिया। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनकी व्यक्तिगत रुचि और सहयोग के लिए धन्यवाद किया है। इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसे ‘ग्रेट न्यूज’ करार दिया। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनकी व्यक्तिगत रुचि और सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, यह समझौता केवल व्यापारिक लेन-देन नहीं है बल्कि यह दो महान देशों के बीच बढ़ते भरोसे, निवेश और हाई-टेक सहयोग का प्रतीक है।इस फ्रेमवर्क के तैयार होने से भारत के कई प्रमुख सेक्टरों को सीधा फायदा पहुंचने की उम्मीद है भारतीय कृषि उत्पादों के लिए अमेरिकी बाज़ार के दरवाजे और चौड़े होंगे। छोटे उद्योगों और नए स्टार्टअप्स को ग्लोबल सप्लाई चेन से जुड़ने और अमेरिकी निवेश हासिल करने में आसानी होगी समुद्री उत्पादों के निर्यात में आने वाली बाधाएं दूर होंगी, जिससे तटीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button