Sliderअन्य राज्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

उत्तर प्रदेश : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग हुई है। हेलीकॉप्टर ने लखनऊ के ला मार्ट ग्राउंड से कौशांबी के लिए उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण लखनऊ हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करने को मजबूर हो गया। केशव प्रसाद मौर्य के कार्यालय के अनुसार, हेलीकॉप्टर में अचानक धुआं भर जाने के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार, मौर्य के हेलीकॉप्टर से काफी धुआं निकल आया है। हालांकि अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है। प्रशासन और एजेंसी ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। घटना के कारण पता करने के लिए जांच की जाएगी।

Related Articles

Back to top button