Sliderराष्ट्रिय

कतर के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण रास लफ़्फान औद्योगिक क्षेत्र में भीषण विस्फोट

दिल्ली: कतर के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण रास लफ़्फान औद्योगिक क्षेत्र से एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है। रविवार की देर रात यहां के एक प्रमुख प्राकृतिक गैस निर्यात टर्मिनल में भीषण विस्फोट हो गया। इस भयानक हादसे में कम से कम 54 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जबकि 18 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।कतर के गृह मंत्रालय और ऊर्जा विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह धमाका बारजान संयंत्र में हुआ। यह हादसा उस समय हुआ जब हालिया युद्ध या तनाव के बाद बारजान संयंत्र में स्थित इस गैस टर्मिनल को दोबारा शुरू किया जा रहा था। इसी प्रक्रिया के दौरान अचानक एक हिस्से में जोरदार धमाका हो गया।

Related Articles

Back to top button