Sliderराष्ट्रिय

मुकेश अंबानी बने दुनिया के टॉप अर्नर, अडानी ने भी मारी बड़ी छलांग

दिल्ली: एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी और भारत के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को ज़बरदस्त उछाल दर्ज किया गया। घरेलू शेयर बाजार में आई मजबूत तेजी का सीधा असर दोनों उद्योगपतियों की संपत्ति पर पड़ा। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपति रहे। वहीं, गौतम अडानी की संपत्ति में भी तेज उछाल आया और वह टॉप 20 अमीरों की लिस्ट में फिर से शामिल हो गए।रिलायंस इंडस्ट्रीज और अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में शानदार तेजी आई, जिससे दोनों की नेटवर्थ में कई अरब डॉलर का इज़ाफा हुआ। शेयर बाजार में सकारात्मक माहौल, एफपीआई की वापसी और मजबूत कारोबारी नतीजों ने इस बढ़त को समर्थन दिया।

Related Articles

Back to top button