Sliderपंजाब

कोरोना फिर से पसार रहा है पैर! 24 घंटे में 203 नए मामले और 4 मौतें

जालंधर: कोरोना वायरस एक बार फिर देश में धीरे-धीरे फैलता नजर आ रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में कोविड-19 के मामलों में हल्की लेकिन चिंताजनक बढ़ोतरी देखी गई है। बीते 24 घंटों में कुल 203 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, वहीं चार लोगों की मौत भी हुई है। स्वस्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली में 22 वर्षीय महिला की कोरोना से मृत्यु हुई। महिला पहले से ही टीबी और रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से जूझ रही थी। तमिलनाडु में 25 साल का युवक, जिसे ब्रोंकियल अस्थमा और गंभीर ट्यूबलर इंजरी थी, कोरोना से नहीं बच सका। महाराष्ट्र में 44 वर्षीय व्यक्ति और केरल में एक बुजुर्ग मरीज की भी कोविड से मौत हुई है।| फिलहाल भारत में कोरोना के 3961 एक्टिव केस हैं। इनमें से अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में हैं और उनके लक्षण हल्के हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 370 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 2025 में अब तक कुल 32 मौतें कोरोना से हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button