शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में ‘विश्व खाद्य दिवस’ के अवसर पर दी गई जानकारी

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली की अध्यक्षता में जागृति सदन के इंचार्ज श्रीमती रजनी शर्मा तथा श्री परमिंदर वसरन के मार्गदर्शन में ‘विश्व खाद्य दिवस’ के अवसर पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर श्रीमती शालू सूद ने बताया कि यह दिन हमें प्रेरित करता है कि अन्न के एक-एक कण का सदुपयोग हो, सभी को खाद्यान्न उपलब्ध हो और संसार भुखमरी और कुपोषण से मुक्त रहे। उनके मार्गदर्शन में सातवीं कक्षा की पावनी तथा पावनी अरोड़ा ने बताया कि दुनिया के प्रत्येक व्यक्ति को अधिकार है कि उसे शुद्ध, पौष्टिक और मिलावट से मुक्त भोजन मिले। विद्यार्थियों को खाद्यान्न का महत्त्व समझाते हुए उन्होंने अपील की, कि हमें भोजन की बर्बादी को रोकने का संकल्प लेना चाहिए।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने
भी इस अवसर पर अन्नदाताओं को नमन करते हुए कहा कि ’विश्व खाद्य दिवस’ का उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब कोई भी जीव किसी भी कारण से भूखा न सोए। इसके लिए हमें भी अपनी भूमिका निभानी होगी।
● डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),डॉ. सुविक्रम ज्योति(चेयरपर्सन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने कहा कि खाद्य-सुरक्षा के लिए सभी नागरिकों के सहयोग की आवश्यकता है।



