Sliderपंजाब

दिल्ली में डेंगू का कहर, 2 लोगों की मौत, अब तक 260 मलेरिया और 32 चिकनगुनिया के मामले आए सामने

दिल्ली: डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे दो मौतों की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, एक मौत लोक नायक अस्पताल में और दूसरी सफदरजंग अस्पताल में दर्ज की गई है। 1 जनवरी से 10 सितंबर तक दिल्ली में कुल 675 डेंगू के मामले सामने आए हैं, जिसमें सबसे अधिक मामले अगस्त में दर्ज किए गए। नजफगढ़ क्षेत्र में 103 और शाहदरा उत्तरी क्षेत्र में 84 मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही 260 मलेरिया और 32 चिकनगुनिया के मामले भी इसी अवधि में सामने आए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में रविवार को डेंगू से पहली मौत दर्ज की गई, जब 54 वर्षीय व्यक्ति की लोक नायक अस्पताल में मौत हो गई। दूसरी मौत सफदरजंग अस्पताल में हुई। डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमण की गंभीरता कम है, लेकिन मानसून के दौरान हुई ज्यादा बारिश से मामले बढ़ने की आशंका है। सफदरजंग अस्पताल में हाल ही में 24 घंटों के भीतर 15 डेंगू के मरीज भर्ती किए गए, और एक जुलाई से अब तक कुल 70 मरीज भर्ती हुए हैं।

Related Articles

Back to top button