
कलोहा में सावन महीने में निकलने वाली सालाना 10 दिवसीय पुश्तैनी छत यात्रा के समापन पर भंडारा किया आयोजित*

कांगड़ा( ) भगवान् शिव की अनंत महिमा है और भक्तों की अटूट श्रद्धा और विश्वास ही है जिसे वो अपने भक्तवत्सल तीनों लोकों के स्वामी को अर्पित करते है।जिला कांगड़ा के गांव कलोहा में सावन महीने में होशियार सिंह राणा पुत्र स्वर्गीय प्रताप सिंह का परिवार भगवान शिव को अर्पित पुश्तैनी छत यात्रा का आयोजन वर्षों से करता आ रहा है।इसी कड़ी में इस साल उनके सुपुत्र पीयूष राणा कैंपी ने इस यात्रा का आगाज़ करवाया था।जिसमें 10 दिन उनके पारिवारिक सदस्य और गांव वाले चांदी से बनी छत को पूरे क्षेत्र में विधि विधान से लेकर घूमते है और अपने क्षेत्रवासियों की मंगलकामना की अरदास करते है।जहां इस सफल आयोजन में सत्तू राणा और उनकी भजन मंडली,गांव के युवाओं का विशेष योगदान रहता है वहीं क्षेत्रवासी भी इनकी यात्रा में पूरा सहयोग करते है।आज इसके समापन पर गांव से पहाड़ी की और लगभग 2 किमी की दूरी पर भगवान भोले नाथ के मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के बजुर्ग, महिलाएं, बच्चों और नौजवानों ने उपस्थित होकर पूजा अर्चना की।इस मौके मातृ शक्ति ने शिव भजन गा कर पूरे माहौल को भक्ति के रंग में रंग दिया।इस मौके शिव भक्त दीपिका ठाकुर ने सभी को सफल आयोजन की मुबारकबाद दी और कहा कि भगवान शिव की महिमा अनंत और अपार है। उनकी महिमा का गायन कोई नहीं कर सकता।उन्होंने कहा कि जो शिव का जाप करते है उनके सभी दुख दूर हो जाते हैं और सच्चाई के रस्ते पर चलने वालों को शिव अपना प्रिय बनाते हैं। उन्होंने कहा कि जिसके कर्म हमेशा उत्तम रहते है और मन में परहित का भाव न रहे,ऐसे इंसानों को ही शिवधाम नसीब हो पाते है।पीयूष राणा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए भजन मंडली,युवाओं और क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि भगवान शिव के आशीर्वाद और गांव के युवाओं के सहयोग से यह आयोजन हर बार बड़ा होता जा रहा है और आने वाले समय में शिव भगवान की कृपा दृष्टि से इसे और अच्छे स्तर पर करने की कोशिश करेंगे।इस मौके पर सत्तू राणा, विक्की,गोल्डी,आशु, ईशु, अक्षित,दीक्षि,साहिल,रजत,सोनू,अजय, हरनाम सिंह,देस राज, लक्ष्मी चंद,गोपाल,राज, विक्कू,संतोष देवी, कृष्णा देवी, मनोरमा राणा,अरुणा राणा, अविनाश और प्रवीण देवी आदि उपस्थित थे।



