पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एयू बैंक द्वारा इंदस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित

बाथू, ऊना (हि.प्र.), 13 मई 2026:
इंदस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, बाथू, ऊना में आज एयू बैंक के सहयोग से एक प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। यह इंटरव्यू प्रक्रिया विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के लगभग 25–30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
एयू बैंक की ओर से श्री मनोज कुमार शर्मा एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों के इंटरव्यू लिए। विद्यार्थियों में बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र में अपना करियर बनाने को लेकर विशेष उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। छात्रों ने पूरे आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ चयन प्रक्रिया में भाग लिया।
यह प्लेसमेंट ड्राइव विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आयोजित की गई। विश्वविद्यालय निरंतर इस दिशा में कार्य कर रहा है कि प्रत्येक विद्यार्थी को शिक्षा के साथ-साथ बेहतर रोजगार के अवसर भी प्राप्त हों।
इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार बहल एवं कुलसचिव प्रो. (डॉ.) जगदेव सिंह राणा ने एयू बैंक से आए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा विद्यार्थियों के करियर निर्माण में उनके सहयोग की सराहना की।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार की प्लेसमेंट गतिविधियाँ विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जोड़ने एवं उनके व्यावसायिक कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इंदस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में ऐसे रोजगार एवं कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button