Sliderपंजाब

*लायंस क्लब जालंधर ने लायंस सदस्यों को करवाए मां ज्वाला जी व चिंतपूरणी जी के दर्शन*

लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान प्रभजोत सिध्धू की अगुआई में क्लब सदस्यों को परिवार सहित मां ज्वाला जी व मां चिंतपूरणी जी के दर्शन करवाए।सिध्धू साहब ने बताया हम सदस्यों को पिकनिक टूर पर तो ले जाते रहते हैं,इसबार हमने धार्मिक स्थलों की यात्राओं (जैसे चिंतपूर्णी और ज्वालाजी)ले जाने का आयोजन किया।दोनों मंदिर ५१ शक्तिपीठों में शामिल हैं। पौराणिक मान्यता है कि चिंतपूर्णी में माता सती के चरण गिरे थे,जबकि ज्वालाजी में माता की जीभ ज्वाला देवी मंदिर गिरी थी,जहां प्राकृतिक रूप से नौ ज्वालाएं प्रज्वलित रहती हैं।सभी सदस्यों ने परिवार सहित दर्शन कर के आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रथम लायंन लेडी रमनदीप कौर सिध्धू,नवनिर्वाचित प्रधान अश्वनी मल्होत्रा,पूर्व प्रधान आर एस आनंद,श्रीराम आनंद,लांयन लेडी गुरविंदर कौर सैनी,सुधा वशिष्ट,अमरजीत कौर,सुदेश आंनद ,ट्रेजियर कुलजीत सिंह,अरुण वशिष्ट,अमित गुप्ता,मास्टर रनबीर सिध्धू,बलविंदर सिंह,बाबू राम सरूप,खुशपाल सिंह,सरवन कुमार अग्रवाल,भूपेन्द्र सिंह व अन्य सदस्य परिवार सहित शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button