
पंजाबशिक्षा और संस्कृति
एच.एम.वी. की सुखवीर कौर ने खेलो इंडिया गेस में 400 मीटर में जीता ब्रान्ज

हंसराज महिला महाविद्यालय की छात्रा सुखवीर कौर ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेस-2025 में ४3१०० मीटर रिले रेस में ब्रान्ज मैडल जीतकर कालेज का नाम रोशन किया है। सुखवीर कौर पहले भी विभिन्न मैडल जीतकर कालेज को गौरवान्वित कर चुकी है। सुखवीर पंजाब सीनियर स्टेट 100 मीटर में गोल्ड मैडल, खेडां वतन पंजाब स्टेट 100 मीटर में द्वितीय स्थान, ग्रैंड प्रिक्स 100 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त कर चुकी है तथा इंटर स्टेट नैशनल तथा ओपन नैशनल में भाग ले चुकी है। प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती एकता खोसला ने सुखवीर को उसकी उपलब्धि पर बधाई दी तथा स्पोटर््स विभाग के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर स्पोटर््स फैकल्टी सदस्य श्रीमती रमनदीप कौर व सुश्री प्रगति भी उपस्थित थे।



