पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सात्विकता से मनाया जन्मदिन

● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली की प्रेरणा व नेतृत्त्व में विद्यालय की सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं के अंतर्गत जुलाई माह में जन्म लेने वाले विद्यार्थियों को शुभाशीष देने के लिए हवन का आयोजन किया गया। बालवाटिका से बारहवीं कक्षा के इन विद्यार्थियों ने मन्त्रोच्चारण करते हुए पावन अग्नि में आहुतियाँ अर्पित कीं। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने इस समागम के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा निरोगी जीवन की कामना की। प्रसाद-वितरण के बाद इस समागम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट,
उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विद्यालय में सात्विक रूप से जन्मदिन मनाने वाले विद्यार्थियों और अध्यापकों को हार्दिक बधाई दी

Related Articles

Back to top button