Sliderराष्ट्रिय

इंडोनेशिया में भूकंप के भयानक झटकों से फैली दहशत

दिल्ली: भूकंप के भीषण, शक्तिशाली ओर विनाशकार झटकों से आज इंडोनेशिया की धरती दहल गई है। आज गुरुवार की सुबह इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का स्टेट में शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 मापी गई। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र टेरनाटे के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में मिला और धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई से भूकंप की विनाशकारी तरंगें उठीं।इंडोनेशिया में भूकंप के झटके विनाशकारी साबित हो सकते हैं, क्योंकि भूकंप वैज्ञानिकों ने सुनामी आने की चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों में चीख पुकार मच गई। दहशत के मारे लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सरकार ने लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है। समुद्र तटों को खाली करने का निर्देश भी दे दिया है। वहीं देशभर में राहत और बचाव दल फील्ड में उतार दिए गए हैं।भूकंप आने के बाद इंडोनेशिया में दहशत का माहौल है। लोगों में अफरा-तफरी मची हुई है। हालांकि अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन टीमों को नुकसान का आंकलन करने के लिए फील्ड में उतार दिया गया है।

Related Articles

Back to top button