Sliderपंजाब

युवक पर गोलियां चलाने और हथियारों से हमला करने का मामला आया सामने

जालंधर: जालंधर के धोगड़ी गांव में आपसी विवाद के चलते एक युवक पर गोलियां चलाने और तेजधार हथियारों से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हमले में विनय नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार विनय की हालत नाजुक बनी हुई है, हालांकि फिलहाल वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना की जानकारी देते हुए घायल युवक के मामा, मक्खन थापर, ने बताया कि देर रात करीब 5 से 6 युवक उनके भांजे विनय के घर पहुंचे और उस पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले तीन गोलियां चलाईं, लेकिन गनीमत रही कि कोई भी गोली विनय को नहीं लगी। इसके बाद आरोपियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Related Articles

Back to top button