Sliderअंतराष्ट्रीय

सिंगापुर के हिंदू बोर्ड की कमान महिला नेता के हाथ

सिंगापुर: सिंगापुर के हिंदू बोर्ड में मंदिरों और भारतीय संस्कृति के प्रबंधन के लिए एक अनुभवी महिला नियुक्त सिंगापुर, 25 दिसंबर (भाषा) सिंगापुर में प्रमुख हिंदू मंदिरों का प्रबंधन करने वाली एक वैधानिक संस्था, हिंदू एंडावमेंट्स बोर्ड (एचईबी) ने जन सेवा को समर्पित एक अनुभवी नेता को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। सरोजिनी पद्मनाथन को बुधवार को एचईबी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया। अपने 40 वर्षों के शानदार करियर में उन्होंने 1990 के दशक में अस्पतालों के पुनर्गठन और कोविड-19 महामारी के दौरान संगठनात्मक मजबूती बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय और हेल्थ साइंसेज अथॉरिटी में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया, जहां उन्होंने चिकित्सा, नर्सिंग और प्रशासनिक क्षेत्रों में कार्यबल विकास का नेतृत्व किया। साप्ताहिक ‘टैब्लॉइड’ (लघुपत्र) ‘तबला!’ के अनुसार, 57 वर्षीय पद्मनाथन इससे पहले एचईबी की वित्त सदस्य रह चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने वित्तीय प्रशासन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और बोर्ड के संचालन से गहरे से जुड़ी रहीं।

Related Articles

Back to top button