Sliderराष्ट्रिय

DCP के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) शीलवंत नांदेड़कर के 17 वर्षीय इकलौते बेटे साहिल ने आत्महत्या कर ली है, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। साहिल ने अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जानकारी के अनुसार, उसने रविवार सुबह छत के पंखे से लटककर आत्महत्या की। वह एचएससी (12वीं) की पढ़ाई कर रहा था और IIT एंट्रेंस की तैयारी भी कर रहा था।

शुक्रवार को साहिल ने परिवार और दोस्तों के साथ दशहरा मनाया। उसने स्नेहनगर इलाके में स्थित ‘जिज्ञासा’ बंगले में अपने माता-पिता के साथ भोजन किया और मस्ती-मजाक किया। आधी रात के बाद, उसने अपने माता-पिता से कहा कि वह पढ़ाई करने के लिए अपने बेडरूम में जा रहा है।

Related Articles

Back to top button