पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में ‘नो बैग डे’ के अंतर्गत अंतर्सदनीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

● डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),डॉ.सुविक्रम ज्योति (चेयरपर्सन कम मैनेजर,मैनेजिंग कमेटी और जनरल सैक्रेटरी, ट्रस्ट), श्रीमती प्रवीण सैली (प्रधानाचार्या), श्रीमती रमनदीप (उपप्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप प्रधानाचार्या) के नेतृत्त्व में दिनांक 27 अप्रैल 2024 को छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘नो बैग डे’ के अंतर्गत अंतर्सदनीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
● ‘नो बैग डे’ का उद्देश्य विद्यार्थियों के समग्र विकास और उनकी क्षमताओं को पहचान कर सहगामी क्रियाओं के माध्यम से सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को आनंदमयी बनाकर उनके तनाव को दूर करना था। यह दिवस विद्यार्थियों के लिए विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं और आनंददायक क्षणों से भरा था।
• गतिविधि प्रभारी श्रीमती रंजू शर्मा के मार्गदर्शन में छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सुंदर कार्ड्स बनाकर बहुत उत्साह और रचनात्मकता के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
• नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पेपर बैग प्रतियोगिता में भाग लिया तथा अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
• ग्यारहवीं तथा बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने ‘पोस्टर मेकिंग’ तथा ‘नारा लेखन’ प्रतियोगिताओं में भाग लिया,जिनमें उन्होंने अपने रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया और ‘नो बैग डे’ का भरपूर आनंद उठाया। सभी विद्यार्थियों ने कलात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए अपनी कल्पना और कलात्मक क्षमताओं को व्यक्त किया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने ‘नो बैग डे’ अंतर्गत अंतर्सदनीय प्रतियोगिताओं
के समापन पर विद्यार्थियों के उत्साहपूर्वक भाग लेने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए ‘नो बैग डे’ मनाना एक शानदार सफलता थी, जो मनोरंजन, रचनात्मकता और सार्थक अनुभवों से भरा था। प्रधानाचार्या ने श्रीमती सुमन खन्ना तथा श्रीमती किरण शर्मा के निर्णयानुसार विजेता विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया।उन्होंने सभी अध्यापकों को उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button