Sliderराष्ट्रिय

रूस के अमूर क्षेत्र से एक बहुत ही दुखद और बड़ा हादसा

दिल्ली: रूस के अमूर क्षेत्र से एक बहुत ही दुखद और बड़ा हादसा सामने आया है। पूर्वी रूस के अमूर इलाके में एक An-24 यात्री विमान क्रैश हो गया है। यह विमान अचानक रडार से गायब हो गया था। घटना के तुरंत बाद से ही राहत और बचाव टीम को रवाना कर दिया गया था।रूस की स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने पुष्टि की है कि हादसे की जगह का पता चल चुका है। एक बचाव हेलीकॉप्टर ने विमान के जलते हुए मलबे को घने जंगलों में देखा। विमान में कुल 50 लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिनमें 43 यात्री थे।इनमें 5 छोटे बच्चे भी शामिल थे। विमान में 7 क्रू मेंबर भी थेहेलीकॉप्टर ने विमान का मलबा ढूंढ लिया है। मलबा घने जंगलों में जलता हुआ मिला। शुरुआती तस्वीरों और वीडियो में मलबे से धुआं उठता देखा गया है। कुछ मलबा नजदीकी गांवों और नागरिक इलाकों में भी गिरा बताया जा रहा है। रूस की आपातकालीन सेवाओं की टीमें मलबे की जगह पहुंच चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button