Sliderपंजाब

बुद्ध सिंह’ : भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत आवाज़

हाल ही में OTT प्लेटफॉर्म Kable One पर रिलीज़ हुई फिल्म ‘बुद्ध सिंह’ इस समय काफी चर्चा में है और दर्शकों से इसे भरपूर सराहना मिल रही है। KableOne के चार्ट्स पर यह फिल्म #1 पर ट्रेंड कर रही है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

यह फिल्म भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत आवाज़ के रूप में सामने आती है। इसकी कहानी दिखाती है कि किस प्रकार एक भ्रष्ट सिस्टम एक आम, संवेदनशील और ईमानदार व्यक्ति को अपने जाल में फंसाकर उसकी सोच और व्यवहार को बदल देता है। इस प्रक्रिया के दौरान उसके मन पर पड़ने वाले प्रभाव और अंततः वह कौन से कदम उठाता है – यही ‘बुद्ध सिंह’ की मुख्य कहानी है।

फिल्म के स्पेशल प्रीमियर लगभग हर शहर में आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें फिल्म जगत से जुड़ी नामचीन हस्तियां शामिल हो रही हैं और अपने विचार साझा कर रही हैं।

मुख्य भूमिका ‘बुद्ध सिंह’ का किरदार रवि इंदर शीन ने निभाया है, जो इस फिल्म के प्रोड्यूसर और म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं। फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता राजीव कुमार ने किया है, जो ‘नाबर’ जैसी महत्वपूर्ण फिल्म के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग शिवदीप द्वारा लिखे गए हैं।

हरिंदर संधू ने बुद्ध सिंह की पत्नी के किरदार में दमदार अभिनय किया है। इसके अलावा NSD पासआउट राजिंदर सिंह, सुरिंदर शर्मा और नवदीप सिंह जैसे थिएटर से जुड़े कलाकारों ने भी अहम योगदान दिया है। फिल्म की कहानी लेखिका अंजना शिवदीप की रचना पर आधारित है।

मेनस्ट्रीम और कॉमेडी फिल्मों से अलग, ‘बुद्ध सिंह’ एक अलग और गंभीर प्रस्तुति है। यह फिल्म समाज में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करती है और उसे कलात्मक ढंग से दर्शकों के सामने पेश करती है। दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया इस बात का प्रमाण है कि यह फिल्म सार्थक और अलग सिनेमा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

KableOne OTT ने पंजाबी सिनेमा के लिए एक नया मंच प्रदान किया है, जिससे अलग और अनोखे विषयों पर आधारित फिल्मों को दर्शकों तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button