
जालंधर: शहर के 120 फुटी रोड पर, थाना बस्ती बावा खेल से कुछ आगे बीच सड़क पर बना गड्ढा अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले यहां पीने के पानी की पाइपलाइन में लीकेज हो गई थी, जिसके चलते सड़क पर लगातार पानी बह रहा था।बताया जा रहा है कि नगर निगम की ओर से पहले भी इस लीकेज को ठीक कराया गया था, लेकिन मरम्मत सही तरीके से नहीं होने के कारण पाइपलाइन दोबारा लीक हो गई। लगातार पानी बहने से सड़क धंस गई और बीच सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस लीकेज के कारण न केवल दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है, बल्कि पीने योग्य पानी की भी लगातार बर्बादी हो रही है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन की स्थायी मरम्मत करवाएं