
Sliderअन्य राज्य
13 मंजिला इमारत में लगी आग, मचा कोहराम

मुंबई : कुर्ला इलाके में मंगलवार सुबह 13 मंजिला आवासीय इमारत की, बिजली की डक्ट में आग लगने से तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, कुर्ला पश्चिम स्थित कोहिनूर एचडीआईएल की इमारत संख्या पांच में सुबह छह बजकर 53 मिनट पर आग लगी।बिजली के तारों और डक्ट से आग फैल गई। दमकलकर्मियों ने सुबह सात बजकर 21 मिनट पर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। एक अधिकारी ने बताया कि इमारत में घना धुआं भर जाने के कारण आठ लोगों को दम घुटने की शिकायत हुई, जबकि एक व्यक्ति के दाहिने पैर में चोट आई।उन्होंने बताया कि घायलों में पांच वर्ष का एक बच्चा, दो किशोरियां और एक बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी घायलों को राजावाडी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।



