Sliderपंजाब

23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल*

जालंधर : जय मां छिन्नमस्तिका सेवा सोसायटी बस्ती शेख जालंधर द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 23वां विशाल माता रानी जागरण 18 अप्रैल 2026 दिन शनिवार को लाला जगत नारायण धर्मशाला, चिंतपूर्णी (हिमाचल प्रदेश) में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। जागरण की तैयारियों को लेकर शहर में धार्मिक वातावरण बना हुआ है।

इसी के तहत 15 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को वार्ड नंबर 50 के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष सरदार मनजीत सिंह टीटू के कार्यालय में बालाजी महाराज जी की भव्य चौकी सजाई गई। कार्यक्रम शाम 7 बजे आरंभ हुआ और रात 11 बजे तक भक्तिमय माहौल में चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रसिद्ध भजन गायक दीपक सरगम (जालंधर वाले) तथा महंत अजे राजन एंड पार्टी (जालंधर वाले) ने मधुर भजनों एवं भक्ति संगीत के माध्यम से श्रद्धालुओं को पूरी रात भक्ति रस में सराबोर रखा। भक्तों द्वारा लगाए गए जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

संगत की सेवा हेतु शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक अटूट लंगर भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवादारों द्वारा लंगर एवं समस्त व्यवस्थाएं अत्यंत सुचारू रूप से निभाई गईं।

इस अवसर पर विशेष रूप से अभिजय चोपड़ा, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू तथा पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने कार्यक्रम में पहुंचकर बालाजी महाराज के दरबार में मत्था टेका तथा जागरण की तैयारियों के लिए सोसायटी को शुभकामनाएं दीं।

इस धार्मिक आयोजन में जय मां छिन्नमस्तिका सेवा सोसायटी के प्रधान वरिंदर कुमार रिम्पा, वेलकम पंजाब समाचार पत्र के मुख्य संपादक सरदार अमरप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह बब्बर, एडवोकेट हरमिंदर संधू, मनविंदर सिंह निहंग, सुखजिंदर सिंह अलग, विपन आनंद, जीवन ज्योति टंडन, सुरिंदर शर्मा, नरेंद्र नंदा, संजू अबरोल, गोरी (पतंगा वाला) सहित शहर की अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं।

सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि 23वां विशाल माता रानी जागरण हर वर्ष की तरह इस बार भी भक्ति, सेवा और श्रद्धा का केंद्र बनेगा, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होंने समस्त संगत को जागरण में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आमंत्रण दिया।

Related Articles

Back to top button