पूर्वी भारत के कई राज्यों में अभी भी मूसलाधार बारिश ,पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सड़क से लेकर रेलवे यार्ड तक पानी में डूबा

कोलकाता :मानसून की वापसी की प्रक्रिया भले ही शुरू हो चुकी है, लेकिन पूर्वी भारत के कई राज्यों में अभी भी मूसलाधार बारिश हो रही है. तेज बरसात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सड़क से लेकर रेलवे यार्ड तक पानी में डूब चुके है. दुर्गा पूजा का मजा किरकिरा हो गया है. मौसम वभिाग ने कई प्रभावित राज्यों के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके मुताबिक 26 सितंबर 2025 तक कोलकाता वासियों को भारी से बहुत भारी बारिश से छुटकारा मिलने वाला नहीं है. प्रकृति के प्रकोप और हालात को देखते हुए सरकार ने स्कूल-कॉलेज बंद करने की घोषणा की है. बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 लोगों की मौत की सूचना है. वहीं, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना जैसे राज्यों में तेज बरिश की संभावना है. इसका असर बिहार और झारखंड जैसे प्रदेशों पर भी पड़ने की संभावना है.



