55वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन
केंद्रीय विद्यालय संगठन की 55वीं वार्षिक क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। यह प्रतियोगिता 28 अप्रैल 2026 को प्रारंभ हुई थी, जिसमें विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ जसपाल सिंह संधू वाइस चांसलर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा, डॉ सौरभ लखनपाल डीन स्टूडेंट वेलफेयर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की गरिमामयी उपस्थिति रही। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री शशिकांत जी तथा उप-प्राचार्य श्री ब्रजेश कुमार जी ने पूरे आयोजन के सफल संचालन के लिए सभी प्रतिभागियों और आयोजकों की सराहना की। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत खो-खो, मुक्केबाजी एवं बैडमिंटन जैसे खेलों का आयोजन अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका वर्ग में किया गया। सभी खेलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मकता का शानदार परिचय दिया।
समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार, पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।