पंजाबशिक्षा और संस्कृति

डीएवी कॉलेज जालंधर में 89वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आज।

डीएवी कॉलेज जालंधर में 89वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 07 अप्रैल, 2024 (रविवार) को 11.00 बजे होगा। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इस समारोह में डॉ. जी. एस. चौहान, संयुक्त सचिव (एससीटी) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली बतौर मुख्य अतिथि तथा डॉ. संजीव शर्मा, पीसीएस, संयुक्त सचिव, उच्च शिक्षा और भाषा विभाग, पंजाब सरकार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण करेंगे। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने पुरस्कार वितरण समारोह की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पुरस्कार विजेताओं के लिए अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाने का सुअवसर है।
रजिस्ट्रार डॉ. एस के तुली ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा कि इस समारोह में लगभग 300 स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थी व संकाय सदस्यों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों हेतु पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की रिहर्सल कॉलेज ऑडिटोरीयम में रविवार को ही सुबह 8.30 बजे होगी। पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ 11.00 बजे होगा। उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि सभी उपस्थित अतिथियों, विद्यार्थियों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों के लिए यह पुरस्कार वितरण समारोह अविस्मरणीय अनुभव होगा।

Related Articles

Back to top button