Sliderपंजाब

भाजपा को जालंधर में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता –सुशील रिंकु*

जलांधर( )भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी ने नॉर्थ हल्के में पार्टी उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन किशनपुरा और संतोखपुरा में किया गया।इस अवसर पर भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष केडी भंडारी, नॉर्थ हल्का प्रभारी भगवंत प्रभाकर,एस सी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विपन सभरवाल,किशन लाल शर्मा,आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर केडी भंडारी ने कहा कि जालंधरवासी आप सरकार और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों को नकार कर भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकू के समर्थन मे उतरना शुरू हो चुके है।उन्होंने कहा कि पंजाब की मान सरकार और उससे पहले कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के नाम पर लूट की है और इस बार लोगों ने उनको हराने का मन बना लिया है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूरे भारतवर्ष में विकास की धारा को तेजी के साथ लागू किया है।उन्होंने कहा कि अब देश ने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है,और इस बार चार सौ से ज्यादा सीटों से भाजपा सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा कि जलांधर के लोगों ने इस बार भाजपा को जिताने का मन बना लिया है और सुशील रिंकु को सांसद में भेज कर मोदी जी को मज़बूत करेंगे।इस अवसर पर सुशील रिंकु ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत तय है और इस इलेक्शन में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को जालंधर सीट पर विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।उन्होंने कहा कि जालंधर में में भाजपा का किसी से कोई मुकाबला नही है तथा इस बार यह सीट जीत कर पार्टी इतिहास बनायेगी।उन्होंने शहर और देहात में पड़ते सभी सूझवान वोटरों से प्रार्थना की है इस वार एक एक वोट भाजपा के पक्ष में दे क्योंकि यह चुनाव जालंधर के भविष्य को निर्धारित करेगा।

Related Articles

Back to top button