डीएवी कॉलेज के‌ एन.सी.सी.(आर्मी विंग), एन.एस.एस.यूनिट और‌ रेड रिबन क्लब की ओर‌ से‌ प्राचार्य डॉ राजेश कुमार के दिशानिर्देश के अनुसार अन्तर-राष्ट्रीय‌ योग‌ दिवस मनाया गया। इस‌ अवसर पर 2 पी.बी.बी.एन.,एन.सी.सी. जालन्धर के‌ अधिकारी‌ विशेष रूप से पहुंचे और स्वयंसेवकों और‌ कैडेट्स के साथ योग‌ दिवस‌ पर अपने‌ विचार सांझा‌ करते‌ हुए योग‌ के‌ लाभ‌ पर‌ महत्त्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और‌ कैडेट्स उपस्थित रहे। इस‌ अवसर पर प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने‌ संयुक्त रूप से‌ आयोजित योगदिवस‌ के‌ कार्यक्रम में योग‌ को‌ अनिवार्य रूप से‌ प्रत्येक मनुष्य को‌ अपनाने पर‌ बल‌ दिया। सी.टी.ओ डॉ सुनील ठाकुर ने इस अवसर पर‌ योग के‌ ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में अपने विचार प्रस्तुत किए और कहा कि योग से‌ ही‌ एक‌ स्वस्थ‌ समाज और‌ देश की‌ सर्जना की‌ जा सकती‌ है। उन्होंने योग आसनों के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई। एन.एस.एस. समन्वयक डॉ साहिब सिंह ने योग-साधना की‌ महत्ता‌ पर‌ चर्चा की और‌ भारतीय संस्कृति‌ में योग को‌ निरोगी रहने के लिए अनिवार्य बताया। स्वयंसेवक‌ नीरज‌ कुमार ने विभिन्न प्रकार के‌ योगासन करवाए। ‌इस‌ अवसर पर‌ एन.सी.सी. एयर विंग‌ के‌ सी.टी.ओ‌ राहुल सेखडी, आर‌ के‌ महाजन और‌ कमलेश‌ विशेष रूप से‌ उपस्थित थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।