
जालंधर : जालंधर में उप चुनाव के दौरान पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग के साथ हादसा होने से बचाव हो गया। जानकारी मुताबिक, गत दिवस राजा वड़िंग उप चुनाव के प्रचार के लिए जालंधर आए थे। शाम के समय कांग्रेस प्रधान व सांसद राजा वड़िंग मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान अचानक दौड़ते हुए सांड आ गया और लोगों पर हमला करने लगा, जिसे देखकर राजा वड़िंग तुरंत ही हट गए और उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों ने हटा दिया
गनीमत रही इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। अगर समय रहते राजा वडिंग व अन्य लोग साइड पर नहीं होते तो हादसा हो सकता था। इसके बाद सांड वहां से चला गया और सुरक्षाकर्मियों ने राजा वड़िंग को वहां से उन्हें निकाला।।
बता दें पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग गत दिवस अपनी पत्नी अमृता के साथ जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए आए थे। राजा वड़िंग ने इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी व भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इस दौरान कांग्रेस ही जीतेगी क्योंकि जालंधर वेस्ट की जनता दल बदलुओं से परेशान हो चुकी है और अकाली दल पीछे हट चुका है।