Sliderअंतराष्ट्रीय

इजराइल के एक्शन से कई देशों में अलर्ट भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए जारी की advisory

बेरूत: हाल ही में क्षेत्र में इजराइल के एक्शन से बढ़े तनाव के मद्देनजर, बेरूत में भारतीय दूतावास ने लेबनान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक सलाह जारी की है। हमास नेता इस्माइल हनियेह की ईरान और बेरूत में हिजबुल्ला कमांडर फुआद शुक्र की मौत के बाद, सुरक्षा स्थिति अत्यधिक संवेदनशील हो गई है। इस्माइल हनियेह की हत्या के लिए इज़राइल को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने और गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी है। अन्य देशों ने भी अपने नागरिकों के लिए ऐसी ही एडवाइजरी जारी की है, जिससे स्थिति की गंभीरता का पता चलता है। भारतीय नागरिकों को दूतावास के निर्देशों का पालन करने की सख्त सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button