Sliderअन्य राज्य

हिमाचल के CM सुक्खू की तबीयत खराब, जम्मू का चुनावी दौरा रद्द, शिमला में ही करेंगे आराम

शिमला. हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत नासाज है. उन्होंने शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जांच करवाई है. शनिवार सुबह सुबह सीएम अस्पताल पहुंचे और टेस्ट करवाए. हालांकि, उनकी रिपोर्ट्स सामान्य हैं और डरने वाली कोई बात नहीं है. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. वहीं, अब सीएम का जम्मू का दौरा भी स्थगित हो गया है. उन्हें जूम्म में विधानसभा चुनाव के चलते एक रैली में हिस्सा लेना थाजानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह सीएम सुक्खू अपने हेल्थ चेक के लिए आईजीएमसी पहुंचे. इस दौरान सीएम का अल्ट्रासाउंड करवाया गया और साथ ही ब्लड सैंपल भी लिए गए.

Related Articles

Back to top button