Sliderपंजाब

बदमाशों ने पंजाब के बड़े शोरूम पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

अमृतसरः  जिला अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देर शाम 2 मोटरसाइकिल सवारों ने पवन कलेक्शन के शोरूम में फायरिंग कर दी।जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल सवारों ने शोरूम के अंदर आते ही फायरिंग शुरू कर दी, जिस कारण शोरूम की एंट्री पर लगा शीशा टूट गया। शोरूम में काम करने वाले कर्मचारियों ने छिपकर अपनी जान बचाई। गोली चलाने के बाद उक्त युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस स्टेशन लोपोके के एस.एच.ओ. अमनदीप सिंह घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button