Sliderअन्य राज्य

भंडारे में खाना खा रहे युवक पर फायरिंग, हुई मौत

डबरा: मध्य प्रदेश के डबरा में भंडारे में खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ने आरोपी के पिता से मारपीट की थी इसी का बदला लेने के लिए उस पर फायरिंग हुई है। यह घटना सिमरिया ताल गांव की है गांव में रहने वाले एक युवक ने अपने पिता के रिटायरमेंट पर कार्यक्रम आयोजित कराया था और यहां पर भंडारे का आयोजन हो रहा था।

भंडारे में 23 साल का परवेज खान खाना खाने के लिए आया था, इस दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी कल्ली आया और कट्टे से फायरिंग कर दी, गोली परवेज के सीने में लगी और वह कुर्सी से नीचे गिर गया परिजन तत्काल उसे अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया है, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button