Sliderअन्य राज्य

यूपी के सहारनपुर रेवे स्टेशन के पास हुआ बड़ा हादसा

उतार प्रदेश: देश में आज फिर ट्रेन हादसा हुआ है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। यह मालगाड़ी पंजाब के गुरुहरसहाय से बामहेड़ी की ओर जा रही थी और इसमें अनाज भरा हुआ था, जो पटरी पर बिखर गया। हालांकि इस हादसे में जानमाल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इससे रेलवे अधिकारियों में अफरा-तफरी जरूर मच गई।

रेलवे विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बेपटरी हुए डिब्बों के उतरने का कारण जानने की कोशिश की। यह हादसा मालगाड़ी के लिए बनाई गई विशेष पटरी पर हुआ, जो 7 नंबर लाइन से टपरी की ओर जा रही थी। रेलवे विभाग ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट पेश की जाएगी। राहत की बात यह है कि इस घटना से रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ है और अन्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं।

Related Articles

Back to top button