Sliderपंजाब

एनआरआई पति के जन्मदिन पर माथा टेकने पहुंची महिला को कार ने कुचला, माैत

जालंधर: एनआरआई पति के जन्मदिन पर माथा टेककर श्री देवी तालाब मंदिर के सामने सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचलकर मार डाला। घटना के वक्त महिला का बच्चा भी उसके साथ था,जिसकी जान बच गई।

मृतका की पहचान नीलामहल निवासी रिया के रूप में हुई है। रिया गोपाल नगर के पास किराए पर मकान में रह रही थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कार चालक महिला को टक्कर मारता हुआ नजर आ रहा था। थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के वक्त मंदिर बंद था, इसलिए वह बाहर से मंदिर में माथा टेकने के बाद सड़क पार कर सड़क किनारे सो रहे एक भिखारी को दान देने जा रही थी।

Related Articles

Back to top button