Uncategorizedपंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की मसकीन और जान्या शर्मा की टीम ने ‘जालंधर सहोदय इंटर स्कूल फेस-पेंटिंग प्रतियोगिता’ में जीता पहला पुरस्कार

● विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में विद्यालय की होनहार छात्राओं मसकीन (दसवीं ई) और जान्या शर्मा (नौवीं सी) की टीम ने ‘जालंधर सहोदय द्वारा ‘डीआरवी, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल फिल्लौर में आयोजित की गई ‘फेस पेंटिंग प्रतियोगिता’ में भाग लेते हुए पहला पुरस्कार प्राप्त किया। मेंटर टीचर सुश्री रजनी मलिक, श्रीमती किरन शर्मा तथा गतिविधि प्रभारी श्रीमती भावना सभ्रवाल के मार्गदर्शन में कनिष्ठ वर्ग के अंतर्गत मसकीन ने ‘आर्टिस्ट’ तथा जान्या शर्मा ने
‘मॉडल’ के रूप में ‘हेल्थ एंड वेलबीइंग’ विषय के अंतर्गत अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करके प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने विद्यालय की प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाली इन प्रतिभाशाली छात्राओं की कला की सराहना की। उन्होंने मार्गदर्शक अध्यापकों की टीम का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
● डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),
डॉ. सुविक्रम ज्योति (चेयरपर्सन कम मैनेजर,मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने भी विजेता छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा मार्गदर्शक अध्यापक वर्ग की प्रशंसा करते हुए सभी को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button