Sliderपंजाब

ऋषिकेश में हादसे का शिकार हुई स्कूल की बस

ऋषिकेशः देहरादून मार्ग पर सात मोड़ के समीप छात्राओं से भरी स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। वहीं, इस घटना के दौरान बस में एक किशोरी का पैर फंस गया। घटना की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ के जवानों ने किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाला। जबकि 10 से 12 छात्राओं को हल्की चोटें आई है। जिन्हें उप जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया है।

दरअसल,बागेश्वर से देहरादून जा रही स्कूली बच्चों की एक बस देर रात सात मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं, इस घटना में एक लड़की का पैर बस में फंस गया। जिससे वह बस के अंदर ही फंस गई थी। दुर्घटना की सूचना एसपी देहात जया बलूनी ने एसडीआरएफ को दी। एसडीआरएफ निरीक्षक कविन्द्र सजवान ने बताया कि टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जिला पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बस में फंसी किशोरी नैंसी ताकोली को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया

Related Articles

Back to top button