Sliderअंतराष्ट्रीय

अफगानिस्तान में भूकंप से कांपी धरती

दिल्ली: अफगानिस्तान में सोमवार, 16 नवंबर की सुबह भूकंप के झटकों से धरती हिल उठी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गई। भूकंप तड़के 3 बजकर 7 मिनट पर आया और इसका केंद्र धरती की सतह से 179 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल इस भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि, भूकंप की तीव्रता और क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के कारण इस घटना पर नजर रखी जा रही है अफगानिस्तान में इससे पहले सितंबर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 7 सितंबर को आए भूकंप की तीव्रता 4.1 दर्ज की गई थी। यह सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर आया था और इसका केंद्र जमीन से 130 किलोमीटर नीचे था। इसके दो दिन बाद, 9 सितंबर को भी अफगानिस्तान में भूकंप आया था। उस समय इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई थी। लगातार भूकंपीय गतिविधियों के कारण यह क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में है।

Related Articles

Back to top button