Sliderअन्य राज्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 राज्यों में नियुक्त किए नए राज्यपाल

दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उनकी जगह मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार राष्ट्रपति ने जनरल विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया है। उपरोक्त नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।

Related Articles

Back to top button