
पंजाब: विदेश में बैठे गैंगस्टर लखवीर सिंह लंडा और गुरदेव सिंह के 2 गुर्गों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर तीसरे आरोपी केस में नामजद किया। आरोपियों ने एयरपोर्ट रोड पर पटियाला के रहने वाले कार सवार एकमदीप सिंह बराड़ और दोस्त पर फायरिंग कर कार लूटने का प्रयास किया था। आरोपियों के खिलाफ एरोसिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। एस.पी. ज्योती यादव की सुपरविजन में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।