पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एच.एम.वी. ने जीती जीएनडीयू इंटर कालेज हैंडबाल चैंपियनशिप

हंसराज महिला महाविद्यालय की हैंडबाल टीम ने जीएनडीयू अमृतसर द्वारा आयोजित इंटर कालेज हैंडबाल चैंपियनशिप जीतकर कालेज का नाम रोशन किया है। एचएमवी टीम ने खालसा कालेज फॉर वूमैन अमृतसर व जीएनडीयू कैंपस टीम को हराकर ट्राफी अपने नाम की। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने टीम कोच श्री अमृतपाल सिंह व खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर फैकल्टी सदस्य डॉ. नवनीत कौर, श्रीमती रमनदीप कौर व सुश्री प्रगति भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button