Sliderअंतराष्ट्रीय

अमेरिका प्लेन क्रैश मे सवार सभी लोगों के मारे जाने की पुष्टि

वाशिंगटन: अमेरिका में अब तक के सबसे घातक विमान दुर्घटना में मारे गए 67 लोगों में से अब तक 55 मृतकों के अवशेष बरामद कर लिए गए हैं। प्राधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पोटोमैक नदी के पास बुधवार को हुआ यह हादसा अमेरिका में 2001 के बाद हुए अब तक के सबसे घातक हवाई दुर्घटना में शामिल है। वाशिंगटन, डी.सी. के अग्निशमन एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवा (ईएमएस) प्रमुख जॉन डोनेली ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गोताखोर अब भी इस दुर्घटना में मारे गए 12 पीड़ितों के शवों की तलाश कर रहे हैं।बचावकर्मी सोमवार सुबह तक पोटोमैक नदी से मलबा उठाने की तैयारी में हैं। विमान के कुछ बचे हिस्से को ट्रक में भरकर जांच के लिए ‘हैंगर’ (विमानों को रखने की जगह) ले जाया जाएगा। पीड़ितों के परिजन रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पोटोमैक नदी के किनारे घटनास्थल पर पहुंचे थे और अपने प्रियजनों को श्रद्धांजलि दी। कई लोग बसों के जरिए उस स्थान पर पहुंचे जहां बुधवार को अमेरिकन एयरलाइंस के विमान और सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर की टक्कर हो जाने से दोनों विमानों में सवार सभी 67 लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान पुलिस भी लोगों के साथ थी। संघीय जांच अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं, जबकि बचाव दल मलबा निकालने में जुटा है। घटना को लेकर कई सवाल उठाए

Related Articles

Back to top button