Sliderअन्य राज्य

दो वाहनों की टक्कर में पति-पत्नी की मौत

बिहार : पटना में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दरअसल दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। वहीं इस दर्दनाक हादसे में एक दंपत्ति की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा सहित तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बाढ़ अनुमंडल के खंभा और बाजितपुर गांव के पास की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर में यह हादसा हुआ है। वहीं इस सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मृत्यु हो गई, जबकि उनका बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। दंपति की पहचान मनीष कुमार और कंचन कुमारी के रूप में हुई है, जबकि दूसरे बाइक पर सवार दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों युवक की पहचान फुलेलपुर निवासी नवीन कुमार और रंजीत कुमार के तौर पर हुई है।

Related Articles

Back to top button