
भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा विधायक रह चुके पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नाथ सिंह का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सुरेंद्र सिंह समूचे भोपाल में ‘मम्मा’ के नाम से प्रख्यात थे। वे पिछले कुछ समय से राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने आज तड़के अंतिम सांस ली। वे भोपाल मध्य विधानसभा सीट से वर्ष 2013 में विधायक बने। हालांकि 2018 का चुनाव वे हार गए। पिछला चुनाव उन्होंने नहीं लड़ा था। वे इसके पहले भाजपा के भोपाल जिला अध्यक्ष और भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रह चुके हैं
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।