Sliderपंजाब

तेज हवाओं के साथ जमकर होगी बारिश

दिल्ली : देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए कई अहम चेतावनियां जारी की हैं। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और पूर्वी भारत तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि आज और कल का मौसम कैसा रहेगा और किन क्षेत्रों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में 21 और 22 मार्च को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके कारण इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आएगी और कई इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में तापमान माइनस डिग्री तक जा सकता है, जिससे शीतलहर की स्थिति भी बन सकती है।पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र पर भी पड़ेगा, जहां 21 और 22 मार्च को बारिश के आसार हैं। स्काईमेट के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, लेकिन अगले सप्ताह से भीषण गर्मी शुरू हो सकती है।

Related Articles

Back to top button