फगवाड़ा (शिव कौड़ा) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री पंजाब डा. बलवीर सिंह के आदेशानुसार तथा सिविल सर्जन कपूरथला डा. राजीव पराशर के दिशा निर्देशों पर सिविल अस्पताल फगवाड़ा में कार्यवाहक सीनियर मेडिकल अधिकारी सिविल अस्पताल फगवाड़ा डा. राजेश चंद्र के कुशल नेतृत्व में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. दर्शन बधान ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व उच्च रक्तचाप दिवस हर साल 17 मई को मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों में उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) के बारे में जागरूकता फैलाना है, जो पूरे विश्व में एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। इसके साथ ही उच्च रक्तचाप की पहचान, बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी प्रदान करना, लोगों को नियमित रूप से रक्तचाप की जांच करवाने के लिए प्रेरित करना तथा उच्च रक्तचाप से जुड़े खतरों जैसे हृदय रोग, स्ट्रोक आदि के बारे में जानकारी देना है। उन्होंने यह भी बताया कि 17 मई से 17 जून तक उच्च रक्तचाप की बीमारी को ध्यान में रखते हुए लोगों के बीच विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य एवं उच्च रक्तचाप की बीमारी के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. रोहन, डॉ. राजीव कुमार ए.एम. ए, रमन लैब टेक्नीशियन, रमन कंप्यूटर ऑपरेटर, आत्मा राम सिद्धार्थ स्वरवाल आदि उपस्थित थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।